Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 सितंबर। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग द्वारा मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-38 में 18 व 19 सितंबर को किया जाएगा।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिक हिस्सा लेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), वॉलीबाल के साथ-साथ एथलेटिक्स की कई स्पर्धाएं जैसे 100, 200, 400 व 800 मीटर रेस, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, डिसकस थ्रो तथा कुश्ती आयोजित की जाएंगी।
श्रम विभाग ने गुरुग्राम मंडल की सभी संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक श्रमिकों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित व सूचित करें, ताकि श्रमिकों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़े।
यह आयोजन श्रमिकों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।




