Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 12 सितंबर। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा चलाए जा रहे 11 हफ्तों के सफाई अभियान की बल्लभगढ़ में सरेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।
जहां एक और पूरे हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई 11 हफ्ते की सफाई अभियान के मुहिम में पूरा प्रदेश हिस्सा लेते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अनाज मंडी के पास अवैध खात्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ नजर आ रहा है। इससे साफ नजर आता है कि प्रशासन को मुख्यमंत्री के आदेश से भी कुछ खास फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा। जहां एक और केंद्र और राज्य सरकार सफाई को प्राथमिकता देती हुई नजर आ रही है तो वहीं नगर निगम विभाग खुले में गंदगी फैलाते हुए नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यह गंदगी पिछले काफी समय से ऐसे की ऐसी ही बनी हुई है। अगर नगर निगम द्वारा दो गाड़ियां उठाई जाती हैं, तो उसी दिन 10 गाड़ियां और लाकर खाली कर दी जाती हैं। जिसके कारण लोगों को तमाम बीमारियों और समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी इस खात्ते पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा, बल्कि दिन प्रतिदिन गंदगी और बढ़ती जा रही है।
इसके अलावा लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है और लोगों के लिए मौत का घर बनाकर इस खात्ते कोखुले में छोड़ा हुआ है। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि यह गंदगी कोई और नहीं बल्कि नगर निगम डलवा रहा है। इस पर प्रशासन कोई रोकथाम भी नहीं कर रहा है।




