Image source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 सितंबर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में दिनांक 17 सितंबर को अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट कैंपस जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे – हीरो मोटो कॉर्प, सुजुकी, प्रिसीजन टेक एंटरप्राइजेज, एआरजीएल, इंटिग्रल फास्टनर्स, हिंदुस्तान विद्युत उद्योग इत्यादि भागीदारी करेंगी। यह कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट का अवसर प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने तथा उन्हें कौशल आधारित रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी अभ्यर्थियों से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।




