Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 14 सितंबर। फायरिंग के बाद मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पहली बार अपने घर पहुंचे और यहां पर उन्होंने रात 12 बजे अपने परिजनों व दोस्तों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एल्विश ने अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया।
मालूम हो कि मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर 17 अगस्त को सुबह-सुबह तीन बाइक सवारों ने अंधाधंुध फायरिंग की थी। उस समय उसके माता-पिता सोए हुए थे और कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई थी। फायरिंग से उनके घर की दरोदीवार पर कई गोलियों के निशान बन गए थे। इस हमले का अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। फायरिंग के वक्त वे घर पर नहीं थे। फायरिंग की घटना के बाद वे अब घर लौटे हैं।
एल्विश यादव आज सुबह घर से अपनी नीले रंग की मर्सिडीज एसयूवी कार को बाहर निकालते हुए भी देखें गए, हालांकि उनके पिता रामअवतार यादव ने सुरक्षा कारणों से अभी उनके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने से मना किया है।
बता दें कि, 17 अगस्त को सेक्टर 57 स्थित एल्विश यादव के घर पर तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में दो बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे थे। हालांकि इस मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
फायरिंग के बाद से ही एल्विश के परिजन पुलिस सुरक्षा में है। इस घटना के बाद एल्विश ने कुछ समय के लिए अपने घर से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने न केवल वापसी की, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को धूमधाम से मनाया।
एल्विश यादव, जो अपने मजेदार वीडियोज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने अपने 28वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। रात 12 बजे उनके माता-पिता और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा। इस दौरान उनके घर का माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ था।
एल्विश ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशी को फैंस के साथ बांटा और उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उनके इस संदेश ने उनके लाखों प्रशंसकों के बीच एक बार फिर उत्साह पैदा कर दिया।
एल्विश ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने माता-पिता के साथ बिताए पलों को खास बताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह जन्मदिन मना रहा हूं। मेरे फैंस का प्यार और उनकी शुभकामना मेरे लिए अनमोल हैं। इस मौके पर एल्विश के घर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।




