Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
जबलपुर में गुरुग्राम की साहित्यकार कृष्णा जैमिनी सम्मानित
जबलपुर में आयोजित कादंबरी महोत्सव 2026 में कृष्णा जैमिनी को समग्र साहित्य लेखन के लिए स्व. श्रीमती आशा देवी दूबे सम्मान प्रदान किया गया।

गुरुग्राम की वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा जैमिनी को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित कादंबरी महोत्सव 2026 में सम्मानित किया गया। उन्हें समग्र साहित्य लेखन के लिए ‘स्व. श्रीमती आशा देवी दूबे सम्मान’ और नकद राशि प्रदान की गई। यह सम्मान संस्कारधानी जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक संस्था कादंबरी की ओर से दिया गया।

सम्मान समारोह में स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी दूबे की सुपुत्री डॉ. ऊषा दूबे ने अपनी मां की स्मृति में कृष्णा जैमिनी को सम्मानित किया। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कादंबरी संस्था के संस्थापक आचार्य भगवत प्रसाद दूबे, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज और साध्वी श्री मां विभानंद गिरि जी की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कृष्णा जैमिनी को मिले इस सम्मान से गुरुग्राम के साहित्यिक जगत में भी खुशी का माहौल है। यह सम्मान उनके लंबे साहित्यिक सफर और विभिन्न विधाओं में किए गए लेखन को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है।




