Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
सनसिटी में अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, 5 कनेक्शन काटे
गुरुग्राम: सनसिटी में अवैध पानी कनेक्शन और पानी की बर्बादी के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई की। 19 अक्टूबर को निगम की टीम ने जांच के दौरान पांच पानी कनेक्शन काट दिए। इनमें तीन अवैध कनेक्शन थे, जबकि दो अन्य कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की गई। जांच में निर्माण कार्यों के दौरान पानी का दुरुपयोग और कुछ जगहों पर मीटर नहीं लगे होने की बात भी सामने आई।

नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई पानी के गलत इस्तेमाल को रोकने और अवैध कनेक्शनों पर लगाम लगाने के लिए की। निगम ने साफ किया है कि सनसिटी में ऐसे कनेक्शनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
निगमायुक्त ने की वैध कनेक्शन लेने की अपील: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने लोगों से अपील की है कि जिनके पानी के कनेक्शन अवैध हैं, वे जल्द से जल्द उन्हें वैध करवा लें। उन्होंने पानी का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करने और इसकी बर्बादी से बचने की भी सलाह दी।
निगम के अनुसार, पानी के कनेक्शन वैध होने और मीटर लगे होने से पानी की खपत पर नजर रखने में मदद मिलती है। ऐसे में लोगों को नियमों के मुताबिक कनेक्शन रखना चाहिए और पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग करना चाहिए




