file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 सितंबर। गुरुग्राम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
शिवाजी नगर थाना पुलिस ने कल छात्रा से गैंगरेप के मामले में बीएसएन और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
अनुसंधान अधिकारी किरण ने इस मामले में दोनों आरोपियों को आज शिवाजी नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव रसीदपुर जिला सारण बिहार वर्तमान निवासी गांधी नगर गुरुग्राम और लक्ष्य (उम्र-18 वर्ष) निवासी गांव हुसैनपुर जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी गांधी नगर गुरुग्राम के रूप में हुई।
प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दोनों की नाबालिग छात्रा से करीब ढाई महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। 15 सितंबर को पीड़िता जब ट्यूशन जा रही थी तो ये दोनों एक होंडा सिटी कार (लक्ष्य की कार) में सवार होकर आए और उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर पीड़िता को पहाड़ियों में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
गुरुग्राम में 11वीं की छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंक फरार




