Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 25 सितंबर। पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश की सभी महिलाओं को ₹2100 सहयोग राशि के तौर पर हर महीने प्रदेश की सरकार द्वारा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पंचकूला से इस योजना की विधिवत रूप से शुरुआत की और बहनों को बधाई दी। वहीं इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है और अब उन्हें 2100 प्रति माह मिलना शुरू हो जाएंगे।
इस मौके पर जहां राज्य जिला क्षेत्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि पाल गुर्जर ने महिलाओं को इस योजना के शुरू होने पर बधाई दी। वहीं, मंडल स्तरीय कार्यक्रम में बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नरसिंह सैनी द्वारा प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 का सहयोग राशि के तौर पर हर महीने मिलेंगे, जोकि महिलाओं के लिए सहायक साबित होंगे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और सभी देशवासी स्वदेशी अपनाकर इस देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
वहीं, इस मौके पर लाभार्थी बहनों ने खुशी जताते हुए कहा कि आज इस योजना के तहत उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है और उन्हें जल्द ही 2100 रुपये सहायता राशि मिलना शुरू हो जाएगी।




