file photo source: social media
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 25 सितंबर। फरीदाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को फांसी लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
दिल दहला देने वाली यह वारदात सेक्टर 8 में सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने ही उसकी पत्नी की मौत हुई थी। तब से वह डिप्रेशन में था।
फिलहाल इस मामले को लेकर फोरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों को जुटाने में जुटी हुई हैं।




