Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 26 सितंबर। फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राहुल कालोनी को तोड़ने के नोटिस चिपकाने के बाद आज कालोनी वासी इकट्ठा होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खरगटा से मिलकर कालोनी में होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने की अपील की। जिस पर नगर निगम कमिश्नर ने उन्हें साफ साफ कह दिया है कि तोड़फोड़ तो होगी ही । जिससे कालोनी के तमाम लोग घबराए हुए है खासकर युवा पीढ़ी ओर बुजुर्ग महिलाएं। जहां युवाओं का कहना था कि उनका जन्म ही राहुल कालोनी में हुआ है तो ऐसे में वह कालोनी को छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे । वहीं महिलाओं ने बताया कि वह लोग यहां पिछले कईं वर्षों से यहां रह रही हैं अगर तोड़फोड़ होती है तो वह इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगी।
कालोनी के प्रधान का नरपत ने बताया कि उन्हें कालोनी में हर तरह की मूलभूत सुविधाएं दी जाती है, ऐसे में तोड़फोड़ करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर ने उन्हें साफ साफ कह दिया है कि राहुल कालोनी सौ फुट के तहत तोड़ी जाएंगी। जिसके लिए दो दिन का वक्त उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि वह रास्ते के लिए 60 फुट खाली करने के लिए तैयार है, जिसके चलते प्रशासन हो रास्ता भी मिल जाएगा और कालोनी वासियों का नुकसान बहुत कम होगा। लेकिन इस पर भी निगम कमिश्नर अड़े हुए है और तोड़फोड़ की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि अब उनकी आखिरी उम्मीद क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा से है, क्योंकि जब वह विधायक बने थे उन्होंने साफ कहा था कि राहुल कालोनी को टूटने नहीं देंगे ऐसे में अब वह लोग उनसे मिलने जाएंगे।




