Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 27 सितंबर। सर्वाेदय अस्पताल के ऑडिटोरियम में रविवार को आईएमए फरीदाबाद के तत्वाधान में एक बड़ी कॉन्फ्रेंस फेसस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सुबह 10.30 बजे डॉ. अर्पित जैन आईपीएस, डॉ. अंशु सिंघला आईपीएस, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और अर्जुन अवॉर्डी अंकुर मित्तल द्वारा किया जाएगा।
इस कॉन्फ्रेंस के लिए 435 डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन करवाई है। इस दौरान विभिन्न मेडिकल विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने चार क्रेडिट प्वाइंट भी प्रदान किए है।
डॉ. हेमंत अत्री इसके मुख्य संयोजक है और डॉ. राकेश गुप्ता और डॉ. सुरेश अरोड़ा ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन है।
आईएमए प्रधान डॉ. राजीव गुंबर ने कहा कि इस तरह का आयोजन फरीदाबाद में पहली बार किया जा रहा है।
अन्य आयोजकों में डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. बब्बर, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. अनीता गर्ग, डॉ. ललित हसीजा, डॉ. संजय टुटेजा, डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अवनींद्र गुप्ता, डॉ. सोनल गुप्ता, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. मोगा, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. पीएस आहूजा, डॉ. दीपिका गुंबर, डॉ. एससी अग्रवाल, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. आकृति गुंबर, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. सपना और डॉ. साहिल शामिल हैं।




