Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 2 अक्टूबर। फरीदाबाद के बड़खल में आज दशहरे के मौके पर रावण का पुतला दहन करने के लिए आयोजकों के पसीने छूट गए।
बारिश की वजह से गीले हुए रावण के पुतले को कई बार दहन करने के बाद भी वह नहीं जला। आयोजकों ने रावण को जलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। तीसरा पुतला भी आधा अधूरा जल कर नीचे गिरा।
कार्यक्रम में कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। साथ में बड़खल के विधायक धनेश अदलक्खा भी मौजूद थे।



