फरीदाबाद (अजय वर्मा), 5 अक्टूबर। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 84 में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक कार में ही फंस गया और उसकी गाड़ी के भीतर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक का नाम अजय बताया जा रहा है जो कि ग्रेटर फरीदाबाद के भूपानी गांव का ही रहने वाला था। आनन फानन में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने वहां से लोगों को हटवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अजय की जली हुई लाश देखकर उनके होश उड़ गए और वे बुरी तरह से विलाप करने लगे। फिलहाल यह नहीं पता चला कि गाड़ी में आग कैसे लगी थी। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।




