Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 18 नवंबर। बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल एकता सद्भावना पदयात्रा निकाली। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा पाल गुर्जर भी पहुंचे और हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए और सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया।
इस मौके पर बल्लभगढ़ के हजारों लोगों ने इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह सद्भावना पदयात्रा बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 नियर राजा नाहर सिंह पैलेस के पास से शुरू होकर बल्लभगढ़ ऑडिटोरियम तक पहुंची। जहां ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए और खासतौर पर हरियाणवी संस्कृति के कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा।
समय की कमी के चलते केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर जल्दी ही वापस चले गए, लेकिन ऑडिटोरियम में चल रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने तमाम जनता को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा देश के लिए उन्होंने जो काम किए उनके विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने हरियाणा में निकल जा रही पदयात्राओं को लेकर मुख्यमंत्री का भी आभार जताया।




