एक शराबी ने उड़ाए फरीदाबाद पुलिस के होश
दौड़ी-दौड़ी पहुंची पुलिस
बैगो की तलाशी लेने पर निकले…!
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 19 नवंबर। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध हालात में तीन बैग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैगो की जांच की। जांच के दौरान बैगो के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बैगो के अंदर सिर्फ मात्र कपड़े थे।
वहीं, फरीदाबाद निवासी आकाश ने बताया कि घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया था और वह बैग लेकर कहीं जा रहा था, तभी नशे का असर ज्यादा होने की वजह से वह मेट्रो स्टेशन के बाहर ही सो गया। जब उसकी आंख खुली तो उसने पाया कि पुलिस उसके बैगो की तलाशी ले रही है। आकाश ने बताया कि बैगो के अंदर कुछ नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ उसके कपड़े हैं।
वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी शमशेर सिंह और मेट्रो थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही उनको सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर तीन बैग संदिग्ध अवस्था में रखे हुए हैं, तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और बैगो की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद पता चला बैगो के अंदर सिर्फ कपड़े हैं। फिलहाल, पुलिस आकाश को पूछताछ के लिए थाने ले जा रही है।
फरीदाबाद से अजय वर्मा की रिपोर्ट




