
चंडीगढ़, 25 दिसंबर। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। कोहरा भी लग रहा है, जिसके चलते तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैैसला लिया है।
सरकार ने एक से 15 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। छुट्टियां सरकारी स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में भी रहेंगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने का कहना है कि राज्य में इस वक्त कड़ाके की ठंड हो रही है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
लगातार तापमान में गिरावट के चलते बच्चों केे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसको देखते हुए पिछले साल की तरह ही इस साल भी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया जा रहा है।