रेहड़ी-पटरी वालों का उठाया सामान
दी चेतावनी, अगली बार नहीं छोड़ेंगे
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 28 नवंबर। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आज अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत नगर निगम के सामने से ही बीके सिविल अस्पताल वाली रोड़ से शुरुआत करते हुए सड़क किनारे दुकान लगाने वाले रेहड़ी संचालकों का सामान उठाना शुरू किया, तो दुकानदार उनके सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। हालांकि नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा उनका सारा सामान तो नहीं उठाया गया, लेकिन चेतावनी के तौर पर उनके टेबल चारपाई आदि सामान को नगर निगम के ट्रैक्टर में डाल दिया गया।
वहीं, नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर कल से उन्होंने यहां पर दुकान लगाई तो सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा साथ में चालान भी काटा जाएगा।
आपको बता दें कि नगर निगम के सामने बीके अस्पताल वाली रोड से लेकर नीलम सिनेमा चौक तक इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अगर नगर निगम इसी तरह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता रहा तो फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।




