Bilkul Sateek News
अंबाला, 28 नवंबर। अंबाला कैंट में लड़की छेड़ने और उसके परिवार से मारपीट करने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुलिस को सख्त एक्शन की बात कही तो आज पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें गंजा कर बाजारों में घुमाया और कान पकड़वाए। इस दौरान युवकों ने कान पकड़ वायदा किया कि वे आज के बाद लड़की नहीं छेड़ेंगे।
बता दें कि अंबाला कैंट में 5 युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की, जिसके बाद युवती के परिजन शिकायत लेकर युवकों के घर गए तो उन्होंने लड़की और उसके परिजनों पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से इसकी शिकायत की। जिस पर विज ने पुलिस को सख्ती से एक्शन लेने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर गंजा कर बाजारों में घुमाया। युवकों ने इस दौरान कान पकड़ कर कहा कि वे आज के बाद किसी लड़की को नही छेड़ेंगे और ना ही कभी किसी की तरफ देखेंगे।




