file photo source: social media
Bilkul Sateek News
सिरसा, 28 नवंबर। देररात 55 वर्षीय मां के कमरे में प्रेमी को देखकर बेटे का खून खौल उठा। बेटे ने दोनों का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बेटा मां की लाश को गाड़ी में डाल कर थाने पहुंच गया। पुलिस को जब पूरे मामले का पता चला तो वह भी हैरान हो गई। फिलहाल पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।
मामला सिरसा के गांव सिकंदरपुर का है। महिला की पहचान अंगूरी देवी (55) के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी की पहचान लेखराज के रूप में हुई। मां सुगरी ने बताया कि उनकी बेटी अंगूरी के पड़ोसी लेखराज के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। कई बार परिवार ने दोनों को समझाया और रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन वह दोनों नहीं माने। बृहस्पतिवार रात को लेखराज अंगूरी के घर आया। इसका पता अंगूरी के बेटे को चल गया। उसने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।




