Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 29 नवंबर। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट पर कार चालक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने कल बताया कि 23 नवंबर को शाम के समय बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट के पास एक कार चालक रविन्द्र की मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सेक्टर 17 में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने रोहित निवासी पूरन छपरा मोतीहारी बिहार हाल निवासी प्रेम नगर कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया है कि जब आरोपी सतीश रविन्द्र पर चाकू से वार कर रहा था तो रोहित व सुमित ने रविंद्र को पकड रखा था। जिसके बाद वो मृतक को धक्का देकर वहां से भाग गए। सतीश, सुमित को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। रोहित को न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।




