
फिरोजपुर झिरका: जावेद हुसैन को हरियाणा राज्य परिवहन निगम यूनियन का जिला अध्यक्ष चुना गया है। नूंह जिले के चुनाव हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव जयबीर घनघस की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से संपन्न हुए।
हरियाणा राज्य परिवहन निगम युनियन के चुनावों में असलम को उपप्रधान, मुनफै के सचिव, लुकमान कोषाध्यक्ष, अरसद हुसैन संगठन सचिव, अजेश प्रेस सचिव, नफीस आडिटर, तैयुब और आरिफ को सलाहकार चुना गया।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव जयवीर घनघस ने युनियन के चुने गए नए पदाधिकारियों से कहा कि वे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हए अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगें।
उन्होंने कहा किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी साथी को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत युनियन के पदाधिकारियों को बताए ताकि उसकी समस्या का समय पर निदान किया जा सके। इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन निगम नूंह के जिला निरीक्षक महबूब खान भी मौजूद रहे।