Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नूंह: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तावडू पुलिस ने 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के नीमराना थाने में दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान पुत्र रहमदीन, निवासी सुनारी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साल 2025 में राजस्थान के नीमराना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ने मई 2026 में 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तावडू इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।




