bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 14 दिसंबर। फरीदाबाद पुलिस ने हवाई फायरिंग मामले में चार 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही शातिर वाहन गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, 1 रौंद, 7 बाइक व 2 स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 नवंबर को पर्वतीय कालोनी में हवाई फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों ने हवाबाजी में हवाई फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच AVTS-2 ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 1 देसी कट्टा व 1 रौंद भी बरामद किया है।
वाहन चोर गिरोह
आरोपी वाहनों की चोरी करते हैं। इनसे पूछताछ में फरीदाबाद में 9 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 7 बाइक और 2 स्कूटी भी बरामद की हैं।
आरोपी आशिफ, अजय, करण और विशाल पर्वतीय कालोनी के ही रहने वाले हैं। सभी का आपराधिक रिकॉर्ड है। आसिफ पर 30, अजय पर 20, करण पर 2 और विशाल पर एक मामला दर्ज है।



