file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 दिसंबर। जेल में बंद आरोपी की आत्महत्या मामले में परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में पहले ही न्यायिक जांच के लिए एक जज की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं, निष्पक्ष जांच के लिए अपराध शाखा फर्रूखनगर से 4 पुलिस कर्मियों का तबादला जिला पुलिस लाइन गुरुग्राम में किया गया है।
मालूम हो कि अपराध शाखा फरुखनगर पुलिस ने अभियोग संख्या 266/2025, धारा 305, 331(4) BNS, थाना फरुखनगर में वांछित आरोपी आसिफ (उम्र-22 वर्ष) निवासी रामपुरा भिवाड़ी (राजस्थान) को फरुखनगर मोड़ गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे अपराध शाखा फरुखनगर में रखा गया। इसी दौरान कल दोपहर करीब 3.45 बजे आरोपी ने रोशनदान के जंगले में रजाई का कवर फाड़ कर (सर्दी में ओढ़ने के लिए दी गई थी) से फांसी लगा ली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मृतक आरोपी के परिवार द्वारा नामालूम लोगों के खिलाफ दी गई शिकायत पर संबंधित धाराओं में अभियोग अंकित किया गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित कोई भी साक्ष्य शिकायतकर्ता पक्ष के द्वारा पेश नहीं किए गए है और न ही अभी तक जांच में सामने आए है।
इस तरह की घटना होने पर SOP के अनुसार न्यायिक जज के द्वारा जांच की जानी आवश्यक होती है। उसी SOP के अनुसार मामले की जांच न्यायिक जज द्वारा की जा रही है।
शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी मृत्यु का कारण है ‘Hanging ‘ही सामने आया है।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 से अभी तक चोरी करने का 1 अभियोग दिल्ली में, 3 अभियोग फरीदाबाद में व 4 अभियोग जिला गुरुग्राम सहित कुल 8 अभियोग अंकित है। आरोपी को 4 अभियोगों में अदालत द्वारा सजा भी सुनाई गई थी।




