file photo source: https://www.instagram.com/masoomsharmaofficial/
Bilkul Sateek News
हिसार, 2 जनवरी। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर तोशाम रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में कार्यक्रम के दौरान उन पर एक फैंस का मोबाइल तोड़ने व गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं।
मुलतानी चौक निवासी रिंकू ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में रिंकू ने बताया नववर्ष की संध्या पर तोशाम रोड पर एक रिसोर्ट में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन था। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा आए हुए थे। परिजनों के साथ वह कार्यक्रम देखने गया था। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो वे जाने लगे। वहां कुछ लोग सिंगर के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। मैं भी सिंगर के पास सेल्फी लेने चला गया। इसी दौरान मासूम शर्मा ने मेरा मोबाइल छीन जमीन पर फेंक दिया, जिससे उसकी स्क्रीन टूट गई। फिर सिंगर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उसके साथ बदसलूकी भी की। वहीं, एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है।



