
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
हरियाणा: पहाड़ों पर र्बफबारी और हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन जनवरी तक हाड़कंपाने वाली ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने भी आज 30 दिसंबर को कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक शीतलहर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
बर्फीली हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। कुछ जिलों में कोहरा भी तेवर दिखा रहा है, जिसके चलते तापमान और गिर गया है। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।