Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 फरवरी। गुरुग्राम में रविवार रात एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग आईएमटी मानेसर के सेक्टर 7 में प्लाट नंबर 261 पर लगी।
बताया जा रहा है कि प्लास्टिक की वजह से आग तेजी से फैल गई और उसने दिखते ही दिखते भीषण रूप ले लिया। कंपनी में प्लास्टिक के कंपोनेंट बनते हैं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। फिलहाल आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।



