गुरुग्राम | 16 फरवरी 2026
गुरुग्राम की सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन (IPS) के निर्देश पर GMDA विभाग के सहयोग से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए टो-क्रेन की व्यवस्था की गई है।
17 फरवरी 2026 से ईस्ट जोन और वेस्ट जोन में यातायात पुलिस गुरुग्राम के सहयोग से नियमित रूप से टो-क्रेन संचालित की जाएंगी।

अवैध पार्किंग पर लगेगा भारी जुर्माना
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा पाए जाने पर तुरंत टो किया जाएगा।
🔹 जुर्माने की दरें:
पहली बार पकड़े जाने पर:
1000 रुपये क्रेन चार्ज
500 रुपये नो-पार्किंग चालान
कुल 1500 रुपये
दूसरी बार पकड़े जाने पर:
1000 रुपये क्रेन चार्ज
1500 रुपये चालान
कुल 2500 रुपये
उद्देश्य क्या है?
यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम की सड़कों पर आमजन को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराना है। नई टो-क्रेन की मदद से अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई होगी, जिससे जाम की समस्या कम होगी और लोगों का समय बचेगा।
📍 East Zone – टो कार्रवाई के प्रमुख स्थान
सेक्टर-29 क्षेत्र, किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास (उबर पार्किंग)
सेक्टर-44 क्षेत्र, अपैरल हाउस के सामने
सेक्टर-51 क्षेत्र, महिला थाना सेक्टर-51 के पास (वॉटर बूस्टिंग स्टेशन)
मेदांता क्षेत्र, मेदांता अस्पताल के नजदीक
AIT रोड, गोल्फ कोर्स रोड, ILM यूनिवर्सिटी क्षेत्र (AIT चौक के पास वाइन शॉप)
📍 West Zone – टो कार्रवाई के प्रमुख स्थान
सदर बाजार क्षेत्र (सेशन हाउस पार्किंग)
ओल्ड महरौली रोड, सेक्टर-14 मार्केट क्षेत्र (अतुल कटारिया चौक)
सनथ रोड, पासपोर्ट ऑफिस रोड क्षेत्र (24×7 बूथ, हाईवे एटलस चौक के नजदीक)
कन्या विश्वविद्यालय क्षेत्र (गौशाला ग्राउंड पार्किंग)
सेक्टर-83, सफायर मॉल क्षेत्र (थाना खेड़की दौला के सामने)



