Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 18 मार्च 2026:
ऑनलाइन रिश्तों की दुनिया में एक और खौफनाक सच सामने आया है, जहां शादी का सपना दिखाकर एक युवती की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया। मैट्रिमोनियल साइट पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे भरोसे में बदली, लेकिन यह भरोसा दरअसल एक जाल था। आरोपी नदीम उर्फ नदीम खान ने खुद को शादी के लिए इच्छुक बताकर युवती को सेक्टर-86 स्थित अपने फ्लैट में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अचानक किनारा कर लिया और संपर्क तोड़ दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना खेड़की दौला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 मार्च 2026 को आरोपी को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दबोच लिया।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी यह काम एक पैटर्न के तहत करता था। वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी भरोसा बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता और फिर उनका शोषण करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी ऐसे एक मामले में शामिल रहा है और उसी कारण उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।




