Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 18 मार्च। नवरात्रि से पहले नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए गवाल पहाड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। MCG की CMO टीम ने यहां चल रही अवैध मीट दुकानों को जमींदोज कर दिया।जानकारी के अनुसार, गवाल पहाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से मीट की दुकानों के संचालन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद निगम ने मामले को गंभीरता से लिया।

कमिश्नर के निर्देश पर MCG की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया और मौके से सामान भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान गवाल पहाड़ी चौकी की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरे ऑपरेशन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
MCG अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा इस तरह की अवैध गतिविधियां पाई गईं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्रि से पहले हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।




