Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 03 अप्रैल 2026: उद्योग विहार फेज-1 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे गश्त के दौरान ERV-302 पुलिस टीम ने प्लॉट नंबर 896 स्थित कंपनी से धुआं उठता हुआ देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड और अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचना दी।
बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए पुलिस टीम ने नजदीकी कंपनियों से सीढ़ी और अग्निशमन उपकरण जुटाए। इसके बाद कंपनी का शीशा तोड़कर अंदर फंसे 2 महिला कर्मचारियों सहित कुल 5 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस की तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया और सभी कर्मचारियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।




