Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा S+4 पॉलिसी पर रोक के बाद हरियाणा सरकार के निर्देश पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (एन्फोर्समेंट) विभाग का अतिक्रमण विरोधी महाअभियान लगातार दूसरे दिन भी तेज़ी से जारी रहा।

डीटीपी (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया की निगरानी में शहर की आठ प्रमुख लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में एक साथ कार्रवाई करते हुए सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW), ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अभियान के तहत अवैध निर्माण, गार्ड रूम, रैंप, फेंसिंग, शेड और अन्य अस्थायी ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया। विभाग ने पहले ही लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी, लेकिन उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दूसरे दिन की प्रमुख कार्रवाई
290 ग्रीन एरिया अतिक्रमण हटाए गए
150+ गार्ड रूम/पोर्टा केबिन हटाए गए
125+ रैंप और सीढ़ियां हटाई गईं
150+ फेंसिंग और चारदीवारी तोड़ी गई
100+ अवैध गेट/बैरियर हटाए गए
115+ शेड, दुकान और कियोस्क हटाए गए
300+ मकानों के सामने से सामान्य अतिक्रमण हटाया गया
एरिया वाइज एक्शन
DLF फेज-1: 30 लेन और 378 मकानों को कवर करते हुए 300 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई। गोल्फ कोर्स रोड सर्विस रोड पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के आगे अतिक्रमण हटाया गया।
साउथ सिटी-1: अवैध निर्माण, गार्ड रूम और विज्ञापन बोर्ड हटाए गए, DG सेट पर कार्रवाई की चेतावनी।
पालम विहार: 70 से अधिक मकानों के सामने से अतिक्रमण और फेंसिंग हटाई गई।
सुशांत लोक-3: ग्रीन एरिया में अवैध निर्माण और बैरियर हटाए गए।
रोजवुड सिटी, RD सिटी, विपुल वर्ल्ड और सनसिटी: गार्ड रूम, रैंप, पार्किंग शेड और अन्य अवैध ढांचे हटाए गए।
अभियान रहेगा जारी
डीटीपी (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया ने साफ किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी लाइसेंस कॉलोनियों में चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।




