Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव के इफ्को चौक के एक शराब के ठेके के सामने एक युवक ने अपनी दोस्त को सड़क के बीचोबीच बुरी तरह पीटा। युवक ने युवती के बाल खींचे, बार-2 थप्पड़ मारे और गालियां दीं। युवती भी डरने की बजाय जवाब में गालियां देती रही और युवक की टी शर्ट खींचकर उतार दी। यह पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। हालांकि इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। इस मामले में कोई शिकायत तो पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ और ट्रैफिक के बीच युवक युवती पर लगातार थप्पड़ बरसा रहा है। युवती मार खाकर भी युवक का मुकाबला करती रही। मारपीट के दौरान दोनों एक-दूसरे को भद्दी गालियां देते दिखे। हालांकि हैरानी की बात यह थी कि आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी आगे बढ़कर बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ लोग सिर्फ छोड़ दो कहते दिखे, लेकिन ज्यादातर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लगे रहे। कोई पुलिस को बुलाने या मदद करने की कोशिश तक नहीं की।
वीडियो बनाकर किया वायरल
वहां पर एक युवक ने इस मारपीट को वीडियो में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखते ही लोग भड़क उठे। हरियाणा पुलिस और गुड़गांव प्रशासन को टैग करते हुए यूजर्स ने लिखा……सरेआम लड़की को पीट रहा है, फिर भी पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखता। सख्त एक्शन लो…..।
पुलिस मामले की कर रही जांच
इस मामले में पुलिस तक फिलहाल कोई शिकायत नहीं पहुंची है। न तो युवती ने इस बारे में कोई शिकायत की और न ही युवक थाने पहुंचा है। हालांकि पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने वीडियो देखते ही संबंधित थाने को भेज दिया है। अब पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। यह झगड़ा प्रेम विवाद को लेकर हुआ, शराब को लेकर हुआ या फिर कोई और वजह थी।




