Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव के एक पीजी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। कई दिन तक कमरे में शव पड़ा रहा। जब कमरे से बदबू आने लगी तो पीजी संचालक को शक हुआ। उसने पुलिस को कॉल किया। पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि युवक फंदे पर लटका हुआ है। युवक की पहचान नारनौल के खामपुर गांव के अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कुशला गांव स्थित श्रीकृष्ण पीजी संचालक ने बताया कि अंकित कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। दरवाजा बंद था और कोई आवाज नहीं आ रही थी। जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंकित का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बता दें कि अंकित गुड़गांव में रहकर एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दिन-रात पढ़ाई में लगा रहता था। परिजन की माने तो वह डॉक्टर बनने का सपना देखता था। उनकी अंकित से आखिरी बार बात 15 अप्रैल को हुई थी। फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंकित ने यह कदम क्यों उठाया।




