Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 29 अप्रैल 2026: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने आज गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाई।

सेक्टर 47 में स्कूल साइट और पार्किंग साइट पर अवैध रूप से चल रही नर्सरी, कार रिपेयर शॉप, झुग्गियां और चाय के खोखे हटवाए गए। वहीं सेक्टर 51 में पार्क की जमीन पर बनाई गई एक अवैध दुकान को भी हटाया गया।
इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक शर्मा (SDO, HSVP) मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की।
HSVP EO-2 कार्यालय से जेई विकास सैनी और गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई प्रशासक और संपदा अधिकारी-2 के निर्देशों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इसके अलावा सेक्टर 46 में भी HSVP टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध RMC (Ready Mix Concrete) प्लांट को सील कर दिया। यह कार्रवाई SDO अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में जेई रामपाल कुंडू और मोइन खान की टीम द्वारा की गई।




