Bilkul Sateek News
Reporter:Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम की एक होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है। India Book of Records में गुरुग्राम की मनन्या का नाम दर्ज किया गया है।

Amity International School की कक्षा 9 की छात्रा मनन्या ने बिना रुके लगातार 1 घंटे तक कथक नृत्य प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने कथक के कई रंग मंच पर दिखाए, जिनमें तत्कार, चक्कर और अभिनय खास आकर्षण रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल Dr. Mrs. Arti Chopra के मार्गदर्शन में हुई इस प्रस्तुति ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। कम उम्र में मनन्या की स्टैमिना, अनुशासन और कथक के प्रति समर्पण की हर किसी ने सराहना की।
इस उपलब्धि के बाद स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। मनन्या की इस सफलता को गुरुग्राम के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।
