Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके में शुक्रवार देर रात एक इंडस्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग झुंड सराय पुथड़ी रोड स्थित लाइफ लॉन्ग इंडस्ट्री की दूसरी मंजिल पर लगी। घटना की सूचना रात करीब 10:30 बजे पीएफटी-112 के माध्यम से फायर स्टेशन आईएमटी मानेसर को मिली।

सूचना मिलते ही फायर विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग फायर स्टेशनों से कुल 29 फायर टेंडर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया।
घटना के दौरान पुलिस, सिविल डिफेंस, SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इंडस्ट्री प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन के साथ मौजूद रहे।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से दूसरी मंजिल पर रखा सामान और मशीनरी को नुकसान पहुंचने की आशंका है। नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।




