Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के चलते घाटा पावरहाउस से घाटा टी-पॉइंट जाने वाला रास्ता फिलहाल बंद कर दिया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि इस सड़क पर भारी जलभराव के साथ एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी है और ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घाटा पावरहाउस से घाटा टी-पॉइंट जाने के लिए मुख्य सड़क की बजाय दाईं ओर बने वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से बचें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षित होने के बाद ही इस मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा।




