Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में पंजाबी बिरादरी महासभा गुड़गांव (रजिस्टर्ड) की ओर से कल्याणी अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में समाजसेवी स्वर्गीय कबीर चंद कालरा और स्वर्गीय पदमा रानी कालरा की पुण्य स्मृति में लगाया गया।

शिविर में 150 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी देखा। जांच के बाद जरूरत के मुताबिक मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में पंजाबी बिरादरी महासभा गुड़गांव के प्रधान डॉ. सुभाष खन्ना (सर्जरी), डॉ. विक्रांत खन्ना (ऑर्थोपेडिक), डॉ. मधुर जैन (कार्डियोलॉजी), डॉ. त्रिलोक नाथ आहूजा (आई), और डॉ. नीति खन्ना (गायनेकोलॉजी) ने मरीजों की जांच में सहयोग किया।
शिविर को सफल बनाने में इसके आयोजक और मानव रचना स्कूल गुरुग्राम के चेयरमैन राजेश कालरा के साथ समाजसेवी सुरेश चौधरी, रवि चौधरी, प्रेम मंदिर के संचालक अशोक आजाद, राजेश दुआ और अशोक नरूला का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर पंजाबी बिरादरी महासभा गुड़गांव के संस्थापक उपाध्यक्ष और पूर्व आईआरएस अनुराग बख्शी, उद्योगपति गिरिराज ढींगरा, गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद, वरिष्ठ समाजसेवी एचएस चावला, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप नरूला, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष अदलखा, हिमांशु खुराना और युधिष्ठिर अलमादी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर के समापन पर संयोजक राजेश कालरा और उनकी टीम ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।Tags
गुरुग्राम, गुरुग्राम न्यूज, स्वास्थ्य जांच शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, पंजाबी बिरादरी महासभा, पंजाबी बिरादरी महासभा गुरुग्राम, कल्याणी अस्पताल, प्रेम मंदिर गुरुग्राम, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयां, राजेश कालरा, डॉ सुभाष खन्ना, Haryana News




