
Image source : Social Media
Bilkul Sateek News
हरियाणा: मौसम हर दिन सितम ढहा रहा है। तापमान गिरता जा रहा है। घना कोहरा वाहनों के साथ आम लोगों की रफ्तार को भी रोक रहा है। इसका सीधा असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ जिलों में घने कोहरे से आज कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में घन कोहरा फिर दिक्कतें बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में धुंध फिर बढ़ सकती है। प्रदेश के सभी 22 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कया गया है। इनमें कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात से शुरू शीतलहर के बीच ठंड बढ़ी है।
शीतलहर के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 और 12 जनवरी को मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
वहीं, 11, 12 और 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार है। ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में फिर से बर्फबारी हो सकती है, जिसके चलते एक बार फिर मैदानी जिलों में ठंड बढ़ सकती है।