
file photo Source : Facebook@RaoNarbirSingh
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर का बयान
पर्यावरण मंत्री होने के नाते हर महीने मेरे पास आती है यमुना की रिपोर्ट
दिल्ली में यमुना का पानी जाने से पहले होता है चेक
सोनीपत के पल्ला गांव में पानी की की जाती है टेस्टिंग
दिल्ली में जाने से पहले यमुना का पानी नहीं होता बिल्कुल गंदा
दिल्ली क्रॉस होने के बाद फरीदाबाद के बसंतपुर गांव से भी लिया जाता है सैंपल
यह मुद्दा राजनीति का नहीं, इसमें आरोप-प्रत्यारोप ठीक नहीं
आम आदमी पार्टी से लोग बना रहे हैं दूरी, इसलिए भाजपा बनाएगी सरकार
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 फरवरी। यमुना में जहर मामले में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज कहा कि वह पर्यावरण मंत्री हैं। जिसके तहत उनके पास यमुना के पानी की हर महीने रिपोर्ट आती है। यमुना के पानी की सोनीपत के आखिरी गांव पल्ला में जांच की जाती है। इसके बाद यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है और उस रिपोर्ट में पानी साफ होता है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।
राव नरवीर सिंह के अनुसार सोनीपत के पल्ला और फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में यमुना पानी की जांच की जाती है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसलिए इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में लोग आम आदमी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। उनके विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसलिए भाजपा वहां मजबूत स्थिति में है।
बहरहाल, एक बात तो साफ है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तमाम केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अलग-अलग राज्यों के मंत्रियों की ड्यूटी दिल्ली में लगाई गई है। हालांकि यह तो आने वाली 8 तारीख को पता चल पाएगा की दिल्ली की जनता के दिल में क्या है।