
चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। विज ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “आशीष तायल, जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं।” अनिल विज ने आशीष तायल और नायब सैनी के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान, जिन कार्यकर्ताओं के साथ आशीष तायल नजर आए, वही कार्यकर्ता भाजपा की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ भी देखे गए थे।
विज ने इस पर सवाल उठाते हुए लिखा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं, तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई?”
आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता… pic.twitter.com/xCqEl1znw8— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) February 3, 2025
अनिल विज के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सवाल खड़ा किया है कि यदि तायल और सैनी के बीच करीबी संबंध हैं, तो चुनाव में भाजपा के खिलाफ क्यों काम किया गया। इस बयान से यह भी संकेत मिलता है कि हरियाणा की राजनीति में भीतरघात और गठबंधन की नई राजनीति का खेल चल रहा है।
विज का यह आरोप चुनावी रणनीतियों और सत्ता के समीकरणों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नायब सैनी और भाजपा इस आरोप का कैसे जवाब देते हैं।