Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 किलो से ज्यादा हाइब्रिड गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 27.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी भारतीय हैं। पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने दिन से गांजे की तस्करी कर रहे थे और किसके लिए गांजे की तस्करी कर रहे थे।

पहले मामले में बैंकॉक से दिल्ली आई उड़ान में विमान के अंदर दो लावारिस ट्रॉली बैग मिले। जब कस्टम टीम ने इन बैगों की जांच की तो अंदर से संदिग्ध चीजें दिखाई दीं। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें 19 पॉलिथीन पैकेट में 18.57 किलो उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार कीमत करीब 18.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब उन यात्रियों की तलाश में जुटी है जिन्होंने पकड़े जाने के डर से ये बैग विमान में ही छोड़ दिए थे।
वहीं दूसरे मामले में बैंकॉक से आई दूसरी उड़ान से उतरे चार भारतीय यात्रियों की ग्रीन चैनल पर रोककर तलाशी ली गई। उनके तीन ट्रॉली बैगों में नौ पॉलिथीन पैकेट मिले, जिनमें 8.92 किलो गांजा भरा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत 8.92 करोड़ रुपये है। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए चारों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। चल रही है। एजेंसियां जानना चाहती हैं कि ये लोग सिर्फ गांजा पहुंचाने वाले कूरियर थे या बड़े रैकेट के हिस्सा हैं। साथ ही, लावारिस बैग वाले मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि फरार तस्करों तक पहुंचा जा सके।




