Bilkul Sateek News
Reporter Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नूंह। नूंह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्शीद उर्फ फौजी निवासी फिरोजपुर नमक, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी पर दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अप्रैल 2026 में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में पलवल पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और इस संबंध में नूंह पुलिस से भी सहयोग मांगा गया था।
इसी दौरान थाना सदर नूंह पुलिस को सूचना मिली कि खुर्शीद अपने इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकाने पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पलवल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




