Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: भोंडसी के शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 19 अगस्त 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में करीब 11 एकड़ जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यों को हटाया गया।

कार्रवाई गांव भोंडसी के Revenue Area में की गई। इस दौरान करीब 41 डीपीसी, 5 चारदीवारी और 7 अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा कॉलोनियों में बनाए गए पक्के और कच्चे रास्तों के पूरे नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना भोंडसी की पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रशासन की इस कार्रवाई का मकसद अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर रोक लगाना और सरकारी नियमों के खिलाफ किए गए निर्माण को हटाना था।
अधिकारियों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में बिना मंजूरी विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




