Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाइगर अमित मंधोलिया की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 30 जून 2026 को गांव ताजनगर की राजस्व सीमा में विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया।

इंफोर्समेंट टीम ने पुलिस थाना फरुखनगर की पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। डीटीपी अमित के मुताबिक करीब 4.5 एकड़ में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान 5 निर्माणाधीन ढांचे, 15 डीपीसी (नींव का निर्माण), 5 बाउंड्री वॉल और कॉलोनी में बनाई गई पूरी डब्ल्यूबीएम (WBM) सड़क को भी तोड़ दिया गया।प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें।




