Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नूंह में बाइक चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
नूंह शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खालिद उर्फ खल्ली पुत्र कालू और अनीश उर्फ लाल पुत्र इदरीस अल्ताफ निवासी गांव घासेड़ा, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। दोनों को नूंह शहर थाने में दर्ज एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी किसी नई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें एक ठिकाने से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनीश उर्फ लाल का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ नूंह, सोहना और गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल छह मामले दर्ज हैं।
नूंह पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत चोरी के वाहनों की बरामदगी और वाहन चोरों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि वाहन चोरी में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




