Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में 25 अगस्त को स्कूलों की Online Classes, Offices में Work From Home की Advisory
गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को लेकर अपनी advisory में बदलाव किया है। अब जिले के सभी सरकारी और private schools व educational institutions में मंगलवार को online classes संचालित की जाएंगी।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं DC उत्तम सिंह ने 24 अगस्त को जारी advisory में आंशिक संशोधन करते हुए यह फैसला लिया। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम, जलभराव और कई जगहों पर traffic jam की आशंका को देखते हुए यह कदम students और school staff की safety के लिए उठाया गया है।
इससे पहले स्कूलों को advisory का पालन करने की सलाह दी गई थी, लेकिन अब स्पष्ट कर दिया गया है कि 25 अगस्त को स्कूलों में classes online माध्यम से होंगी।
Corporate और private offices के लिए Work From Home :जिला प्रशासन ने corporate और private offices के लिए पहले जारी Work From Home advisory को भी जारी रखा है। प्रशासन ने कंपनियों और निजी कार्यालयों से अपील की है कि वे 25 अगस्त को कर्मचारियों को संभव हो तो घर से काम करने की सुविधा दें।
इसका मकसद बारिश के दौरान सड़कों पर traffic pressure कम करना और लोगों को जलभराव व traffic jam की परेशानी से बचाना है। साथ ही इससे सड़कों और drainage system से जुड़े repair तथा cleaning work को भी सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।
गुरुग्राम में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव:गुरुग्राम में 24 अगस्त को सुबह से लगातार बारिश हुई। सुबह करीब 11 बजे के बाद बारिश तेज होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी और traffic movement भी प्रभावित हुआ।
जिला प्रशासन के मुताबिक 24 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुग्राम जिले में अलग-अलग तहसील और उप-तहसील क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।
– गुरुग्राम तहसील: 75 मिमी
– कादीपुर उप-तहसील: 40 मिमी
– हरसरू उप-तहसील: 40 मिमी
– वजीराबाद तहसील: 64 मिमी
– बादशाहपुर उप-तहसील: 65 मिमी
– सोहना तहसील: 16 मिमी
– मानेसर तहसील: 36 मिमी
– पटौदी तहसील: 12 मिमी
– फरुखनगर तहसील: 7 मिमी
सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम तहसील में 75 मिमी दर्ज की गई।
बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील:जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी updates और advisories पर ध्यान देने को कहा गया है।
प्रशासन का कहना है कि बारिश से पैदा होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां की गई हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की परेशानी की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
नोट: 25 अगस्त को स्कूलों में physical classes नहीं होंगी। सरकारी और private schools/educational institutions में classes online mode में संचालित की जाएंगी, जबकि corporate और private offices के लिए Work From Home की advisory लागू रहेगी।




