
चंडीगढ़: हरियाणा में एक तरफ जहां तापमान में इजाफा हो रहा है। वहीं, कुछ जिलों में अब भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर ने 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हावएं हल्की गति से चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है।
इसके साथ ही सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है. 28 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।