गुरुग्राम में 37 पशु और 17 स्ट्रीट डॉग्स पकड़े, निगम का अभियान जारी
गुरुग्राम: शहर की सड़कों पर खुले में घूमने वाले पशुओं और स्ट्रीट डॉग्स की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने अपना अभियान तेज कर दिया है। निगम की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 37 खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़ा। इन सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं और नंदीशालाओं में भेज दिया गया। इसके अलावा सेक्टर-52 और सेक्टर-12/12ए में अभियान चलाकर 17 स्ट्रीट डॉग्स को भी पकड़ा गया।

नगर निगम की ओर से पकड़े गए स्ट्रीट डॉग्स का तय प्रक्रिया के तहत टीकाकरण और बंध्याकरण कराया जा रहा है। निगम की टीमें लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं, ताकि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो। खासकर व्यस्त सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की मौजूदगी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
सेक्टर-52 और सेक्टर-12/12ए में पकड़े गए स्ट्रीट डॉग्स: निगम की टीमों ने बुधवार को सेक्टर-52 और सेक्टर-12/12ए में कार्रवाई करते हुए कुल 17 स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ा। इन कुत्तों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टीकाकरण और बंध्याकरण के लिए भेजा गया है। निगम का कहना है कि स्ट्रीट डॉग्स के प्रबंधन में तय नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं, खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौशालाओं और नंदीशालाओं तक पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।
निगमायुक्त बोले- पशुओं की देखभाल के साथ लोगों की सुरक्षा भी जरूरी: निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि शहर में खुले में घूमने वाले पशुओं और स्ट्रीट डॉग्स की समस्या का समाधान करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और टीमों को अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस काम में पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए और सभी कार्रवाई तय नियमों के अनुसार होनी चाहिए।
निगमायुक्त ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें और उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पशुओं के खुले में घूमने से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं खुले में घूमते पशु या स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी समस्या दिखाई देती है तो इसकी सूचना नगर निगम को दें। निगम का कहना है कि शहर में पशुओं के बेहतर प्रबंधन और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula




